विदेश में नौकरी का झांसा देकर 16 युवकों से ठगे 8 लाख रुपए

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

 

नौकरी की चाहत पाले युवा बिना जांच-पड़ताल किए एजैंटों को पैसे दे देते हैं और जब उनका काम नहीं होता है, तो पुलिस से मदद की गुहार लगाते हैं। ऐसा ही एक मामला बल्ह क्षेत्र में सामने आया है, जहां विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 युवकों से करीब 8 लाख की ठगी हुई है।

 

विदेश भेजने वाले एजैंट अब न युवकों के फोन उठा रहे हैं और न ही उनका कोई अता-पता है। पीड़ित युवकों ने पुलिस अधीक्षक मंडी को शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

पीड़ित नागेंद्र कुमार का कहना है कि वर्ष 2018 में बिलासपुर व पंजाब के 2 एजैंटों ने विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 47-47 हजार रुपए की ठगी की है।

 

एजैंटों ने पहले पासपोर्ट बनाने के नाम पर 30 हजार और कुछ दिन बाद मेडिकल करवाने के नाम पर 17 हजार रुपए और ऐंठ लिए और 2 वर्ष बीतने के बाद भी न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए।

 

उन्होंने एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री से जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा है कि कभी भी बिना जांच-पड़ताल किए किसी को भी पैसा न दें क्योंकि ऑनलाइन ठगी के मामलों में बेहद सतर्क रहने और विदेश भेजने के नाम पर हमेशा चुस्त रहने की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...