हर बूथ में मज़बूती से काम करें कार्यकर्ता: संजय दत्त

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

 

 

जुब्बल नावर कोटखाई में आगामी दिनों में होने वाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन गुम्मा में किया गया।

 

 

इस बैठक में मुख्य तौर से कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, पर्यवेक्षक हर्षवर्धन चौहान विधायक शिलाई, रोहित ठाकुर पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव, यशवंत छाजटा अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी शिमला, मोती लाल डेरटा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई मौजूद रहें।

 

 

कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मज़बूती से काम करने का आह्वान किया हैं। पर्यवेक्षक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला शिमला में सर्वाधिक जुब्बल नावर कोटखाई में विकास के नए आयाम स्थापित करने में रोहित ठाकुर का विशेष योगदान रहा हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई के बागवानों, किसानों और आम जन के हितों के लिए अनुभवी , कर्मठ और सशक्त आवाज़ रोहित ठाकुर हैं। रोहित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आने वाले उप चुनाव को देखते हुए एकजुटता, समन्वय के साथ मेहनत करने का संदेश दिया।

 

 

 

इस बैठक में ग्राम पंचायत बगाहर से काकू चौहान, ग्राम पंचायत पराली-बदरूनी से संजीव कुमार, ग्राम पंचायत क्यारी से अक्षय शर्मा , ग्राम पंचायत पनोग से सचिन रेकटा, ग्राम पंचायत बागड़ूमैहर से सन्दीप शर्मा, ईशान चौहान, राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत घुंडा-भढेच से सोनू आजाद, राजीव, नेक राज, जय करण, प्रकाश चंद, अंनत राम, पंकज डोगरा,लायक राम आदि ने रोहित ठाकुर के कुशल नेतृत्व पर विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...