पर्यटन नगरी मनाली में चलेगी मोनो रेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भरी प्रोजेक्‍ट के लिए हामी

--Advertisement--

Image

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मोनो रेल का प्रस्ताव रखा। गडकरी को सुझाव पसंद आया। उन्होंने नप प्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर देने की बात कही।

कुल्लू, आदित्य

 

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मोनो रेल का प्रस्ताव रखा। गडकरी को सुझाव पसंद आया। उन्होंने नप प्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर देने की बात कही।

 

रोपवे को बढ़ावा देने व इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने में रुचि रखने वाले गडकरी ने अपने स्वजनों संग सोलंगनाला में रोपवे के सफर का आनंद लिया और 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ठंड के बीच कॉफी पीने का भी आनंद लिया।

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने शुक्रवार को सोलंगनाला घूमने पहुंचे केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और कुल्लवी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया।

 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष मनाली को बेहतर तरीके से विकसित करने बारे विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने भी मोनो रेल को स्वीकृति देने की बात कहते हुए कहा नगर परिषद जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को सरकार के माध्यम से उन्हें भेजें। वह तुंरत इसे स्वीकृति प्रदान करेंगे।

 

चमन कपूर ने बताया अगर मनाली में मोनो रेल का सपना पूरा होता है तो सैलानी आसानी से सीधे हिडिंबा मंदिर तक हसीन वादियों को निहारते हुए मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मोनो रेल भी एक आकर्षण का केंद्र विश्वभर से मनाली घूमने आने वाले सैलानियों के लिए रहेगा।

 

गौर हो कि भारत के अंदर मुंबई में पहली मोनो रेल चली थी। हिमाचल में अभी तक किसी भी पर्यटन स्थल पर इस तरह का कोई प्रोजेक्ट नहीं है। ऐसे में अगर मनाली में मोनो रेल का सपना पूरा होता है तो यह एक बड़ा आकर्षण का केंद्र ही नहीं बल्कि एक बड़ी योजना होगी।

 

नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि मोनो रेल बनने से पर्यटन के क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। सैलानी साईट सीन करते हुए हिडिंबा मंदिर तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट तैयार कर उन्हें भेजने की बात कही है।

 

उन्होंने कहा है प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार के माध्यम से भेजा जाए। कपूर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को मोनो रेल का प्रस्ताव अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि अन्य यातायात के साधनों की तुलना में ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है। इसमें 18 से 100 यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा रहती है।

स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने पांच साल पहले मोनो रेल चलाने की बात कही थी। अब नगर परिषद मनाली ने भी इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई है। मंत्री गोविंद ठाकुर भी इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता में धरातल में उतारना चाहते हैं। गडकरी की हामी के बाद इस प्रोजेक्ट के शीघ्र धरातल में उतरने की उम्मीद जगी है।

क्या है मोनो रेल

मोनो रेल एक बीम या एक सिंगल रेल लाइन पर चलती है। इस प्रकार की रेल को एलिवेटेड रखा जाता है जहां पर स्थान की कमी होती है वह पर इस प्रकार की रेल का संचालन किया जाता है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...