भाजपा अपने विधायकों को पढ़ाये बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के साथ- साथ बेटी की सुरक्षा का पाठ -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा का कहना है कि आज की महिला एक जागरूक महिला है ,उसे अपने मान सम्मान ,व्यक्तिगत गरिमा तथा समाज के प्रति अपने  उतरदायत्व की पहचान है। वह अपना अच्छा और बुरा अच्छे से जानती है।

 

 

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी ओशीन शर्मा की हिम्मत की तारीफ़ करते हुये कहा की उन्होंने समाज के सामने महिला के सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल पेश की है। जिस तरह से उन्होंने समाज के सामने दोगले चेहरे वाले विधायक पति की करतूत को सामने लाया है वास्तविक तौर पर समाज के प्रति एक प्रशासनिक अधिकारी होने का फ़र्ज़ निभाया है।

 

 

 

दूसरी और कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा के इस  विधायक की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की जो व्यक्ति अपने घर में अपने बीबी को मारता पीटता हो ,मानसिक व शारीरिक तोर पर प्रताड़ित करता हो उस की व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाता हो ,समाज की दूसरी महिलायें उस से कैसे इंसाफ़ की उम्मीद कर सकती है।

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा को भी अड़े हाथों में लिया और कहा की आज उन के बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के अभियान का निरादर तो उन के ही विधायक सबसे ज्यादा कर रहे है। ऐसी सरकार जो अपने विधायकों को ही इस अभियान का अनुसरण नहीं करा पा रही हो वो दूसरों को  इस अभियान की महिमा से क्या जोड़ पायेगी।

 

 

भाजपा को तुरंत इस विधायक को निलंबित करना चाहिये तथा पुलिस को निष्पक्ष रूप से इस मामले की जाँच करनी चाहिए। मैं महिला होने के नाते व कांग्रेस की प्रवक्ता होने के नाते ओशीन शर्मा जी के इंसाफ़ के लिये उन के साथ कदम से कदम मिला कर खड़ी  हूँ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...