रात को घर पर गिरा भारी भरकम पेड़, बाल-बाल बचे अंदर सो रहे

--Advertisement--

Image

विकास खंड परागपुर की डाडासीबा पंचायत के गांव बतबाड़ शुक्रवार रात अचानक भारी बारिश के साथ तेज तूफान से काफी नुकसान हुआ है। तूफान से कई इलाकों में स्लेटपोश मकानों की छतें उड़ गईं। वहीं बतबाड़ के विपन कुमार के घर पर अचानक भारी भरकम पेड़ मकान पर गिर गया।

प्रागपुर, आशीष कुमार

विकास खंड परागपुर की डाडासीबा पंचायत के गांव बतबाड़ शुक्रवार रात अचानक भारी बारिश के साथ तेज तूफान से काफी नुकसान हुआ है। तूफान से कई इलाकों में स्लेटपोश मकानों की छतें उड़ गईं। वहीं बतबाड़ के विपन कुमार के घर पर अचानक भारी भरकम पेड़ मकान पर गिर गया।

 

मेन गेट पर पेड़ गिरने से विपन कुमार के घर का काफी नुकसान हुआ है। साथ ही उनकी माता सिकंदरी देवी पेड़ के गिरने से बाल-बाल बची। इसके साथ ही दिनेश कुमार शर्मा की ट्राले के ऊपर पेड़ की टहनियां गिरी, जिससे ट्राले को भी कुछ हद तक नुकसान हुआ है।

 

रितेश शर्मा ने बताया यह पेड़ काफी पुराना था और पिछले तीन चार महीने पहले वन विभाग डाडासीबा को पेड़ को काटने के लिए भी कहा गया था, क्योंकि बरसात का समय आने वाला था। लेकिन विभाग ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की और आज भारी बारिश और आंधी तूफान से यह पेड़ हमारे घरों पर गिरा है, जिससे परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए।

 

अगर यह हादसा दिन के समय होता तो काफी नुकसान होता और पेड़ गिरने से बिजली की मेन तारे भी टूट गए जिससे काफी समय तक बिना बिजली के रहना पड़ा।

 

उधर इस संबंध में पंचायत उपप्रधान पंडित परमेश्वरी दास डाडासीबा भी मौके पर गए थे और उन्हें स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

 

रजनीश कुमार पटवारी डाडासीबा ने बताया मौके पर गए थे। नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई हैं।

 

इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता करणवीर सिंह पटियाल डाडासीबा से बात की गई तो उन्होंने कहा शुक्रवार रात बारिश और तूफान की वजह से विद्युत लाइन को क्षति पहुंची है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...