धर्मशाला को कैटल फ्री शहर बनाने के लिए छेड़ा जाएगा अभियान : नैहरिया

--Advertisement--

Image

गौ सदन सराह की बढ़ाई जाएगी क्षमता, नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक
धर्मशाला, राजीव जस्वाल
धर्मशाला शहर को कैटल फ्री शहर बनाने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा, इसके लिए धर्मशाला नगर निगम के तहत संचालित गौसदन सराह की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है, इसके लिए कार्य किया जाएगा।
यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करते हुए कही। बैठक में गौ संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। साथ ही गौ सदन में गौ रखने क्षमता बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई।
हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार  की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया, पशु पालन विभाग के उप निदेशक संजीव शर्मा और नगर निगम धर्मशाला के कर्मचारी शामिल रहे। विधायक ने कहा कि गौ सदन में 20 लाख रुपये से तूड़ी स्टोर और 20 लाख रुपये से काऊ शैड का निर्माण किया जाएगा।
नैहरिया ने कहा कि तूड़ी शेड का निर्माण कार्य तीन दिन के अंदर शुरू किया जाएगा, जबकि गौ शेड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं गौसदन में रखे पशुओं की स्वास्थ्य जांच हेतू नियमित तौर पर फार्मासिस्ट भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कांगड़ा में सडक़ों में घूम रहीं 10 हजार गौ माताओं को गौदसन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गौ सदन में नस्ल सुधार पर भी कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला मेयर श्री ओंकार नैहरिया, नगर निगम संयुक्त निदेशक मधु चौधरी, उप निदेशक पशु पालन संजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री श्री राजेश वर्मा, सचिव रवि कांत शर्मा, सतीश कुमार और श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...