दर्दनाक हादसे में छह साल की मासूम बच्ची को मां के सामने ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर जिले के रंगस गांव में नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के नीचे आ जाने से एक छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। प्रवासी बच्ची अपनी मां के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे रंगस बाजार की ओर जा रही थी।

इस दौरान वह सड़क से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक का आगे व पीछे वाले टायर बच्ची को रौंदते हुए उसके ऊपर से निकल गए और सड़क पर शरीर के चिथड़े बिखर गए।

मौका पर ही रोती विलखती मां ने अपनी बच्ची के शरीर के हिस्सों को सड़क से इकट्ठा करके एक चादर से ढक कर सड़क के किनारे पर रख दिया।इस हादसे को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और बच्ची के शव को पोस्मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...