दो गुटों में हुई खूनी झड़प में घायल व्यक्ति ने तोडा दम

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीते कल कांगड़ा शहर के साथ लगते बीरता में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प में एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई है।

बीते कल हुई मारपीट में घायल हुए सुभाष कुमार टांडा से पीजीआइ रेफर किया गया था लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी जिसने दम तोड़ दिया है।

वहीं, अब सुभाष कुमार की मौत होने की सूचना मिलने के साथ ही मृतक के स्वजनों ने आज कांगड़ा मिली सचिवालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।उनकी मांग है कि हत्यारों को तत्काल सजा दी जाए व उन्हें न्याय दिलाया जाए। ग्रामीण शनिवार को भी सड़क पर उतर आए हैं।

मृतक के परिजनों द्वारा इस बात का आरोप लगाया गया है कि शिकायत पर पुलिस कार्रवाई समय पर कर देती तो आज ऐसा दिन न देखना पड़ता। धरना प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा व डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा भी मौके पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार किया है, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों में से एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम करतार चंद, राजिद्र कुमार, रविद्र कुमार, शकुंतला देवी, आशा देवी, निशा कुमारी, मोहनी देवी, रूबी देवी व रोबिन निवासी बीरता है।

वहीं, स्थानीय लोगों के रोष को देखते हुए कांगड़ा प्रशासन ने बीरता गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...