युवा कांग्रेस ने कोरोना पीड़ितों को बांटे फल व सब्जी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

प्रदेश युवा कांग्रेस ने घुमारवी उपमड़ल के ग्राम पंचायत कसारू के अंतर्गत गांव कलोह व बबेली मे पिछले सप्ताह एक साथ आए कोरोना के 23 मामलों से प्रभावित संक्रमित परिवारों को वीरवार को युवा कांग्रेस के सौजन्य से प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता की अध्यक्षता में 10 परिवारों को फल व सब्जी वितरित की गई है ।

इस मौके पर रजनीश मेहता ने कहा की प्रदेश युवा कांग्रेस जब से देश व प्रदेश में करोना महामारी ने पांव पसारे है तब से लेकर आज दिन तक लगातार लोगों की मदद कर रही है और आगे भी मदद करती रहेगी ।

घुमारवी उपमड़ल के गांव कलोह व बबेली में पिछले हफ्ते संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों के परिवार के सदस्यों को भी गृह संगरोध में रहना पड़ता है जिसकी वजह से वह अपने घरों से नहीं निकल पाते हैं । युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य नितीश राणा और ब्लॉक युवा कांग्रेस घुमारवीं के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने संक्रमित परिवारों को सब्जी व फल स्वयं घर द्धार जाकर वितरित करने का बीड़ा उठाया और लगभग एक हफ्ते की सब्जी व फल वितरित किए है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...