हिमाचल में चार साल के मासूम की कुकर्म के बाद की निर्मम हत्या,एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल 

सोलन जिले से सूबे के नागरिकों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत एक चार साल के मासूम की कुकर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि इस वारदात को अंजाम देने में 2-4 लोग शामिल थे।

इस मामले में पुलिस ने 25 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि पुलिस ने बेहद ही कम समय में किडनैपिंग के बाद पीड़ित से कुकर्म व उसकी हत्या की गुत्थी को सुलझाया है।

बता दें कि पुलिस ने 8 जून को चार साल के लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट बगैर देरी के आईपीसी की धारा-363 के तहत दर्ज कर ली थी। चार वर्षीय लड़का (परिवार यूपी आधारित प्रवासी और मजदूर के रूप में काम कर रहा था) लापता हो गया था।

पुलिस ने सूझबूझ से खुफिया नेटवर्क की मदद से आसपास के इलाकों की तमाम झुग्गियों की सघन तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान बोरी में छिपाकर रखा गया मासूम का शव बरामद कर लिया गया है। अब इस मामले में पुलिस आईपीसी की धारा-302 के अलावा 377 को भी शामिल कर चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...