ऋषिकेश सरकारी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर वार्ड हुआ शुरू

--Advertisement--

Image

ऋषिकेश,अतुल उनियाल

सरकारी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू हो गई। इसके लिए मेयर ने क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा . रमेश पोखरियल निशंक का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मेयर ने ऋषिकेश हॉस्पिटल में वेंटिलेटर न होने का मामला क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के सम्मुख रखा था। इसके लिए वो लगातार प्रयास करती रही। सांसद डा. निशंक ने सांसद निधि से गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल के लिए पांच वेंटिलेटर की व्यवस्था की।

सोमवार को महापौर अनिता ममगाई द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर वेंटिलेटर वार्ड का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय के लिए निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा।

आने वाले समय में कोरोना सहित अकास्मिक चिकित्सा के लिए रोगियों को हॉस्पिटल में उपचारार्थ लाये जाने पर उन्हें रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने वेंटीलेटर प्रदान करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का शहर के लोगों की ओर से आभार जताया।

कहा कि ऋषिकेश के सरकारी हास्पपिटल में वैटिंंलेटर की व्यवस्था ना होने पर उनके द्वारा इसके लिए प्रयास शुरू किए गए थे जिसमें श्री भरत मंदिर परिवार द्वारा गठित ऋषिकेश कोविड केयर फाउंडेशन द्वारा सहयोग की बात की गई।

इस दौरान राजकीय चिकित्सालय में आयोजित बैठक में श्री भरत मंदिर परिवार के मुखिया हर्षवर्धन शर्मा द्वारा फाउंडेशन के माध्यम से वेंटीलेटर टेक्नीशियन की मासिक वेतन दिए जाने की घोषणा के बाद उनके द्वारा वैंटिलेटर वार्ड के संचालन के लिए जौली ग्रांट हॉस्पिटल के कुलपति डॉ विजय धस्माना से संपर्क साधा गया जिसके बाद उन्होंने भी सहयोग की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...