कांगड़ा-चंबा को शीघ्र ही 100 आक्सीजन कंस्ट्रेटर मिलेंगे: कपूर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

कांगड़ा तथा चंबा जिला को कोविड से निपटने के लिए शीघ्र ही 100 आक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह जानकारी सांसद किशन कपूर ने देते हुए बताया कि हर्बा प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधकों ने आक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध करवाने के लिए हामी भर दी है। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा तथा चंबा जिलों के लिए सांसद निधी से चार एंबुलेंस खरीदने के लिए भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई तथा शीघ्र ही अतिरिक्त एंबुलेस की सुविधा मिलने से कोविड रोगियों को काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में प्रशासन की ओर से भी एसडीएम के माध्यम से अतिरिक्त एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा हाल ही में दुर्गम क्षेत्रों के लिए खंुडियां तथा बड़ोह में भी एंबुलेंस तैनात की गई है। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कोविड महामारी से निपटने के लिए सरकार सार्थक कदम उठा रही है तथा कोविड के उपचार के लिए अस्पतालों में चरणबद्व तरीके से सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में आक्सीजन की किसी भी तरह की कमी नहीं है तथा केंद्र सरकार की ओर से भी 40 मीट्रिक टन आक्सीजन का कोटा स्वीकृत किया गया है जिससे अस्पतालों में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई सुनिश्चित हो सकेंगी। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए सांसद निधी से एक करोड़ की राशि कोविड से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए प्रदान की गई है इसके साथ ही स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग के लिए पीपीई किट्स भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
सांसद किशन कपूर ने कहा कि मेडिकल कालेज टांडा तथा मेडिकल कालेज चंबा में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं तथा कोविड अस्पतालों में अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ तथा वार्ड बाय नियुक्त किए गए हैं ताकि कोविड रोगियों के उपचार में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में आक्सीजन सहित बेड्स की संख्या में बढ़ोतरी भी की गई है।

 

इसके साथ ही सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड टेस्ट की सुविधा भी दी जा रही है ताकि संक्रमण का प्रारंभिक तौर पर ही पता लगाया जा सके और कोविड रोगियों का समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...