ब्रेकिंग न्यूज़ : 31 मई से पांच घंटे खुलेंगी दुकानें, सरकारी कार्यालयों में आएंगे कर्मचारी, बस सेवाएं बंद रहेंगी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के बीच 31 मई से सभी दुकानें सप्ताह में पांच दिन रोज पांच घंटे के लिए खुली रहेंगी। दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी कार्यालय सप्ताह में पांच दिन 30 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। सभी शैक्षणिक संस्थान 5 जून तक बंद रहेंगे। वहीं अभी सरकारी परिवहन बस सेवाएं बंद रहेंगी।

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि बसें चलाने पर निर्णय पांच जून को ही होना है। इसी तरह से शैक्षणिक संस्थान खोलने समेत कई अन्य मामलों पर उसी दिन फैसला होगा। गौरतलब है कि हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू 17 मई की सुबह तक लगाया गया था।

इसके बाद 15 मई को फिर कैबिनेट बैठक बुलाई गई। इसमें 17 मई से 26 मई को सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया। 26 मई से इसे आगे 31 मई तक पांच दिन और बढ़ाया गया था। प्रदेश में अभी तीन घंटे के लिए दुकानें खुल रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...