जिला प्रशासन को इंडियन बूल्स फेडरेशन की ओर से दवाइयां की भेंट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

धनी तथा इंडियन बूल्स फांउडेशन व पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी ने जिला प्रशासन को एडीएम रोहित ठाकुर के माध्यम से कोरोना संक्रमण से निपटने क लिए आवश्यक दवाइयां भेंट की गईं। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित ठाकुर ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की ओर से करीब 53 लाख की दवाइयां दी गई हैं।

कोरोना संक्रमण की इस महामारी के दौर में स्वयंसेवी संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं तथा जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद के सभागार में आक्सीजन गैस सिलेंडर तथा दवाइयां का भंडारण और वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से डिमांड के मुताबिक आक्सीजन सिलेंडर तथा दवाइयां भी भेजी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को संजीवनी आईसोलेशन किट वितरण के लिए भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में कोरोना संक्रमितों के लिए मार्गदर्शिका पुस्तक भी वितरित की जा रही है इसके साथ ही जिला तथा उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं जिनके माध्यम से होम आईसोलेशन में कोरोना संक्रमितों से नियमित तौर पर दूरभाष के माध्यम से बातचीत की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...