खाड़ी में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने

--Advertisement--

Image

ऋषिकेश/नरेंद्रनगर, अतुल उनियाल

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के खाड़ी सीएचसी में कोविड सेंटर बनकर तैयार हो गया है। कोविड-19 संक्रमित मरीजों को यहां ईलाज के लिए भर्ती किया जा सकता है। यहां निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि की है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि खाड़ी सीएचसी में 80 बेडों का कोविड सेंटर बनाया गया है, इसमें 18 कंसन्टेटर उपलब्ध हैं। शीघ्र ही यहां कोविड सेंटर में आॅक्सीजन का प्लांट भी स्थापित किया जाना है। उन्होंने बताया कि खाड़ी सीएचसी में संचालित होने वाली ओपीडी को पास में स्थित दूसरे भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इससे यहां ओपीडी के मरीजों को ईलाज के लिए अन्य जगह नहीं भटकना पड़ेगा।

ब्लाॅक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी ने खाड़ी सीएचसी में कोविड सेंटर बनने पर कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। कहा कि इस कोविड सेंटर में टिहरी जनपद के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मौके पर उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी आदि उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...