सलूणी की बयाना पंचायत में पिता के साथ पशु चराने जा रहे एक कालेज छात्र की संदिग्ध मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा भूषण गुरुंग

सलूणी उपमंडल की बयाना पंचायत में एक कालेज छात्र की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश कुमार निवासी गांव कैला पोस्ट आफिस सुरंगानी के तौर पर की गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

बुधवार सवेरे कैला गांव का जगदीश कुमार अपने पिता के संग खेतों में काम करने और पशु चराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक जगदीश कुमार को उल्टी होने के साथ ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इस पर परिजन तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए सीएचसी सलूणी ले आए। जहां मौजूद चिकित्सक ने जगदीश कुमार को मृत घोषित करार दे दिया।

इसी बीच घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम हेतु चंबा भिजवाया। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के पिता ने कहा है कि वह डिग्री कालेज चंबा में द्धितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों कालेज में छुट्टियां होने के चलते घर पर ही था।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों के ब्यान व आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, किहार पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक की मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...