नगरोटा सूरियां की सकरी पंचायत में विधायक की टास्क फोर्स ने उड़ाई कोविड नियमों की धज्जियां

--Advertisement--

Image

निजी संवाददाता-नगरोटा सूरियां

विधानसभा क्षेत्र देहरा विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत सकरी में विधायक होशियार सिंह द्वारा भेजी गई टास्क फोर्स के सदस्यों ने करोना महामारी के दौरान नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। विधायक ने बिना स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की मर्जी से कुछ अप्रशिक्षित लोगों को बिना सुरक्षा उपकरण दिए लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए घर-घर भेज दिया। यह लोग बिना सेफ्टी के कोरोना संक्रमित लोगों के घरों में भी पहुंच गए। इस लापरवाही से न जाने कितने लोग महामारी का शिकार बनेंगे। सबसे बड़ा गंभीर विषय यह है कि अभी भी पंचायत सकरी में बहुत लोग कोरोना पॉजिटिव है और फोर्स के सदस्यों ने घर-घर जाकर उनका भी चैकअप किया।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सकरी पंचायत में कोरोना टेस्टिंग कैंप का आयोजन हुआ था और जिन लोगों ने टेस्ट के लिए नाम लिखवाए थे उनमें से 39 लोग अचानक गायब हो गए थे। देहरा के विधायक ने बताया कि जो व्यक्ति ऑक्सीजन व बुखार इत्यादि चैक कर रहे हैं वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।

डाक्टर रोहित शर्मा और बीएमओ नगरोटा सूरियां आरके मेहता ने बताया कि विभाग ने ऐसी किसी को भी कोई अनुमति नहीं दी है। वहीं, एसडीम देहरा धनवीर ठाकुर ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है । जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है इसके हम अवश्य जांच करेंगे और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...