पुलिस थाना शाहपुर में इंस्पेक्टर त्रिलोचन राजपूत ने थाना प्रभारी के तोर पर संभाला कार्यभार

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां 

पुलिस थाना शाहपुर में इंस्पेक्टर त्रिलोचन राजपूत ने कार्यभार संभाला है। त्रिलोचन राजपूत इससे पहले जिला काँगड़ा के थाना पंचरुखी में बतौर एसएचओ कार्यरत थे । एसएचओ का पदभार संभालते ही उन्होंने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक की तथा सभी को अपनी-अपनी ड्यूटी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ करने के आदेश दिए ।

एसएचओ शाहपुर त्रिलोचन राजपूत ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुधारना, लोगों को त्वरित न्याय दिलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी । शराब माफिया, खनन माफिया पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना कर्फ्यू चला हुआ है तथा लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाकर रखें,समाजिक बनाएं और कर्फ्यू में ढील के समय खरीदारी करने बाइक पर ना निकले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी । पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक हैं तथा कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर मिल सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...