छोटे उध्यमीयो ने बैंक से सब्सिडी पर ऋण लिया है उनकी सब्सिडी जारी करने के लिए बैंकों को तुरंत प्रभाव से आदेश जारी किये जाए-आशीष ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार और उद्योग विभाग से मांग की है कि जिन छोटे उध्यमी ने उद्योग विभाग के माध्यम से बैंक से सब्सिडी पर ऋण लिया है उनकी सब्सिडी जारी करने के लिए बैंकों को तुरंत प्रभाव से आदेश जारी किये जाए ।

उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी ने छोटे उध्योमीयो व आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि छोटे उध्योमीयो ने उद्योग विभाग के माध्यम से लाखों रुपए का ऋण ले रखा है पिछले लगभग डेढ़ साल से उद्योमियों का कोरोना की वजह से व्यवसाय चौपट हो गया है।

आज के समय में ऐसी नोबत आ गई है कि मासिक क़िस्त देने के लिए भी उद्योमियों के पास पैसे नहीं है जिससे उनमें मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन हो गई है साथ में बैंकों की किस्तों की अदायगी न कर पाने की वजह से आए दिन उन्हें बैंकों से नोटिस जारी हो रहे है ।

उन्होंने बताया कि जब भी कोई उध्योमी उद्योग विभाग के माध्यम से ऋण लेता है तो जो भी सब्सिडी का पैसा होता है उसे उद्योग विभाग ऋण स्वकृत होने के बाद ही बैंकों को जारी कर देता है और सब्सिडी का पैसा तीन साल तक बैंकों के पास ही रहता है ।

आशीष ठाकुर ने कहा कि इस आपदा के समय में उद्योमियों को राहत देने के लिए उद्योग विभाग को चाहिए कि जो पैसा बैंकों के पास बतौर सब्सिडी पड़ा हुआ है उसे जारी करने के लिए उद्योग विभाग तुरंत प्रभाव से आदेश जारी करे ताकि उद्योमियों को थोड़ी बहुत राहत मिल सके ।

आशीष ठाकुर ने बताया कि सेवा क्रम को जारी रखते हुए आज उन्होंने बामटा पंचायत, नोग पंचायत, बल्ह बलवाना पंचायत, चांदपुर पंचायत, बेलना ब्राहमना पंचायत का दौरा किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व युवाओं को पंचायतों को सेनेटाइज करने के लिए सेनेटाइजर वितरित किया।

इस मौके पर युवा नेता नरेश कुमार, जतिन ठाकुर, सुमन गर्ग, सीमा चंदेल, सुनील कुमार, गोपाल, कपिल चौधरी, रजनीश ठाकुर, करतार सिंह, नंद लाल, रितेश भारद्वाज, जावेद, सौरव ,अंश व अन्य लोग उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...