हैप्पी क्लब धमरोल ने किया एक ही दिन तीन कोरोना संक्रमितों का दाह संस्कार 

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

जब से कोविड-19 ने देश और प्रदेश के दस्तक दी है तब से लोगों में इतना भय पैदा हो गया है की जहाँ कुछ लोग अपनों से भी दुरी बनाये हुए है ! बहां समाज में कुछ लोग कुछ लोग ऐसे भी है जिनमे निस्वार्थ समाज सेवा कूट-कूट कर भरी हुई है ! जो अपने स्वास्थ्य की चिंता किये बगैर दिन-रात निस्वार्थ समाज सेवा में जुटे रहते है ! हम बात कर रहे है हैप्पी क्लब धमरोल की!

हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान नरेश कुमार ज्योति और उनके क्लब के सदस्य कोरोना संक्रमितों के दाह संस्कार में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे है ! गत दिन पहले सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत भाम्बला के भोलुघाट में एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु होने पर क्लब के सदस्यों ने मृतक की देह को सडक से शमशान घाट तक गहरे नाले और दुर्गम रास्ते का सफर तय करते हुए पहुचाया था !

जिसमे उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना था ! उसके बाद शाम को क्लब के सदस्यों ने ग्राम पंचायत खुडला के जमनौंण में पहुंचकर एक कोरोना संक्रमित महिला का दाह संस्कार कोरोंना नियमों के तहत किया ! जहाँ उन्हें रात के आठ बज गये !

जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत जाहू के हौड गांव में पहुंचे जहाँ कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी थी ! जब बहाँ भी कोई अपना नही खड़ा हुआ तो रात को क्लब के सदस्य अंतिम संस्कार करवाने को पहुंचे ! जहाँ उने रात के ढाई बज गये !

हैप्पी क्लब धमरोल के सदस्य यह सेवाए बिलकुल निशुल्क दे रहा है ! आज हैप्पी क्लब धमरोल किसी पहचान का मोहताज नही है ! जिला मंडी और हमीरपुर में ही नही पुरे प्रदेश में हैप्पी क्लब धमरोल की अपनी अलग ही पहचान है हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान और सदस्यों का सामाजिक कार्यों के प्रति जज्बे को समाज और प्रदेश सलाम करता है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...