बिक्रम ठाकुर बोले कांग्रेस ने शर्मशार किया हिमाचल का नाम, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सम्माननीय नेता

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर की फेसबुक पर पोस्ट ने खलबली मचा दी है। उन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा चुनावों में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर मनकोटिया को खरी खरी सुनाई तो वहीं कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया है।

बिक्रम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सम्माननीय नेता बताया व उनका साथ छोड़ने वाले को मौकापरस्त कहा है। बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस की रिलीफ किट पर हो रही राजनीति पर भी टिप्पणी की है। ठाकुर ने कहा कि जहां पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी राजनीति करने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस प्रकरण हिमाचल प्रदेश शर्मशार हुआ है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आज सभी विपक्षी दलों को साथ मिलकर कोरोना महामारी से लड़ना चाहिए था लेकिन सभी लोग राजनीति करने में लगे हैं। क्या पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कीमत एक रिलीफ किट है। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर जिस पैराशूटी नेता को लोगों के विरोध के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भरपूर आशीर्वाद मिला। आज उसने एक रिलीफ किट के लिए अपना जमीर बेच दिया है।

जसवां परागपुर क्षेत्र में यह महाशय बांटी जा रही रिलीफ किटों पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर की फोटो लगाना ही नहीं भूले बल्कि अपने लीडर की बजाय अब इनके लिए एक रिलीफ किट ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि बेशक यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है लेकिन कांग्रेस पार्टी का एक लीडर जिसका प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में बड़ा नाम है। उसे मौकापरस्त लोगों ने एक तरह से दरकिनार कर दिया। लेकिन वीरभद्र सिंह जैसे नेता को दरकिनार करने से कांग्रेस को कुछ भी हासिल नहीं होगा।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रहे सुरेंद्र मनकोटिया पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह महाशय इतने एहसान फरामोश निकले कि कर्ज और फर्ज दोनों ही भूल गए। छह वार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की कीमत क्या एक रिलीफ किट है। प्रदेश के अंदर कांग्रेस की स्थिति यह है कि बड़े-बड़े नेता एक दूसरे के पोस्टर फाड़ने में लगे हुए हैं।

पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है लेकिन हिमाचल प्रदेश के अंदर कांग्रेस आपस में ही एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए लड़ रही है और यह लड़ाई अब सड़कों तक पहुंच गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...