देखो हिमाचल सरकार का खेल अगले महीने सरकारी डिपुओं में 57 रूपये महंगा मिलेगा सरसों का तेल

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

हाल ही में सरकारी डिपुओं में सरसों तेल के दाम में 57 रूपये कि बढ़ोतरी का हिमाचल सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी करने कि घोषणा का हिमाचल प्रदेश कि आम आदमी पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है !

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी और भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश प्रवक्क्ता एन के पन्डित ने मण्डी से जारी ब्यान में सरकारी डिपुओं में सरसों का तेल और दालों के दाम बढ़ाने पर हिमाचल सरकार के मुखिया जय राम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए इस फैसले पर प्रदेश के खाद्य व् आपूर्ति मंत्री श्री राजेंद्र गर्ग को भी कटघरे में खड़ा करते हुए उक्त दोनों नेताओं से प्रश्न किया है कि कोरोना के इस संकट काल में पहले ही लोगों कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर भी आखिर हिमाचल सरकार महंगाई का तड़का लगाने पर क्यों तुली हुई है!

उन्होंने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि उन्होंने जनता के हित को नज़रअंदाज करके हरियाणा कि सरकारी एजेंसी हैफेड के साथ सरसों तेल 57 रूपये महंगा देने का इकरार नामा करके एलान कर दिया है ! उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी सरकार के इस तेल के खेल का पर्दाफाश करेगी !

उन्होंने कहा कि सरकारी डिपो में तेल, दाल, चीनी, सबके दाम बाजार रेट पर उपभोक्ताओं को मिल रहे है और आटा 12 kg चावल 6 kg देना महज एक ड्रामा है वो सिर्फ 7 दिन ही चलते है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री से प्रदेश के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए मांग कि है कि पूर्व वीरभद्र सरकार की तरह प्रदेश की जनता को 25 kg आटा और 20kg चावल देने का आदेश करें जिस से की प्रदेश के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल सके !

उन्होंने साफ़ साफ़ भाजपा सरकार को कहा की सरकार सिर्फ दावे बड़े बड़े करती है पर जमीन पर काम जीरो है उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर ब्यंग्य कसते हुए कहा की अब वो दिन दूर नहीं कि अब सरकारी डिपुओं में केवल लोग नमक लेने ही जाएं फिर जय राम सरकार को ये भी याद रखना चाहिए कि कहीं हिमाचल कि जनता भी गुस्से में आकर विधानसभा 2022 के चुनावों में नमक का कर्ज उतारना भी भूल जाए !

उन्होंने कहा कि अच्छा फायदा मिल रहा है इस महंगाई के तड़के का डबल इंजन की सरकार में साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल कि इस रेस में सरसों का तेल बाज़ी मार गया ! आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी एन के पन्डित ने हिमाचल प्रदेश कि जनता से आह्वान किया है कि प्रदेश कि जनता वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में इस भाजपा सरकार को पहली डोज़ लगाकर और वर्ष 2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट डालकर दूसरी डोज़ ऐसी लगाना कि सम्पूर्ण महामारी ख़त्म हो जाए !

उन्होंने कहा कि भाजपा कि मोदी और जय राम सरकार को ये भी याद रखना होगा कि भूख जब बगावत पर उतर जाती है तो वो सिंहासन तक को खा जाती है ! उन्होंने कहा कि जनता को जय राम जी सब याद है गाडी का तेल 100, सरसों का तेल 200,रसोई गैस 900, ये लोग चुनावों में भाजपा सरकार का भी ऐसा ही तेल निकालेगी ! पन्डित ने मीडिया को जारी ब्यान में चुटकी लेते हुए कहा कि सखा सईयां तो बहुत कमात है पर मँहगाई डायन खाय जात है !

एन. के. पन्डित मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ! और प्रदेश प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति हिमाचल प्रदेश ! मोबाइल :- 98054-50716

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...