ग्राम पंचायत दरगेला के वार्ड 7 को किया गया सेनेटाइज

--Advertisement--

Image

दरगेला, नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा के तहत पड़ते रैत ब्लॉक की दरगेला पंचायत के वार्ड नंबर 7 को आज ग्राम पंचायत प्रधान भारती, उप प्रधान संदीप कुमार, वार्ड नंबर सदस्य सुमना देवी और अशोक शर्मा की अगुवाई में सेनीटाइज किया गया।

ग्राम पंचायत प्रधान भारती ने बताया कि वार्ड 7 में कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित के मामले आए थे। और कोरोना की बजह से बहा एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। उन सभी में 14 दिन पूरा होने बाद यह सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया है।

वार्ड 7 के हर घर में जाकर उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना वजह घर से बाहर ना निकले घर से बाहर निकलते हैं तो हमेशा मास्क का प्रयोग करें। हाथों को बार-बार सेनेटाइज करते रहे। उचित दूरी का प्रयोग करें और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

इस अवसर पंचायत प्रधान भारती, उप-प्रधान संदीप कुमार, ठम्बा वार्ड नंबर 7 सदस्य सुमना देवी,  अशोक शर्मा उनके साथ मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...