पंजाब को भी अपनी चपेट में ले सकता है ”ताउते” तूफ़ान, चेतावनी हुई जारी!

--Advertisement--

Image

जालंधर, ब्यूरो

कोरोना वायरस के बीच एक और बड़े संकट ने पूरे देश में चिंताजनक हालात पैदा कर दिए है। वायरस के दरमियान अब और संकट ताउते से जूझ रहे भारत की मुश्किलेंकम होने का नाम नहीं ले रही है। चक्रवात तूफान ताउते बी तक गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में भारी उत्पात मचा चुका है। लेकिन अब इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलना शुरू हो गया है।

जी हां! मौसा विभाग की मानें तो ये चक्रवाती तूफ़ान के चलते पंजाब में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इसका असर पंजाब और हरियाणा की फसलों को भी पड़ने का अनुमान है। इसीलिए राज्यों के लिए सख्त आदेश जारी हुए है कि खेतों में पानी की निकासी का उचित प्रबंध जरूर किया जाए ताकि आने वाले संकट के समय से निपटा जा सके।

अगर इस तूफ़ान की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में इसका असर अब साफ़ दिख रहा है। पंजाब में आज भी मौसम अचानक से बिगड़ गया। कई जगहों पर तेज हवाओं क साथ बारिश शुरू हो गई। इसी के साथ मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। पंजाब में अगर मौसम की बात करें तो 24 से 72 घंटों दौरान मौसम का मिज़ाज एक बार फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी किए विशेष बुलेटिन में मौसम माहिरों ने यह बताया कि 18 मई को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों और चंडीगढ़ में हलकी बारिश हो सकती है।

जबकि 19 -20 मई को हरियाणा और उत्तरी पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार के साथ धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम माहिरों ने यह भी जानकारी दी कि पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हलकी बारिश का दौर 21 मई तक जारी रह सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...