लड़़भड़ोल में कोरोना से मरे व्‍यक्‍ित के लिए आगे आए स्वयं सेवक, रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

जोगेंद्रनगर, नरेश कुमार

वैश्विक महामारी कोविड19 के इस दु:खद समय में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार से समाज ही नहीं बल्कि सगे संबंधी भी पीछे हट रहे हैं। लेकिन इसी समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पुण्य के इस कार्य में आगे आकर कोरोना संक्रमित मृत व्यक्तियों का न केवल अंतिम संस्कार कर रहे हैं बल्कि पीडि़त परिवार का हौंसला भी बढ़ा रहे हैं।

मानवता की मिसाल कायम करते हुए ऐसा ही एक मामला जोगेंद्रनगर उप मंडल के अंतर्गत तहसील लडभड़ोल के गांव खद़दर में सामने आया है। इस गांव में कोरोना संक्रमित एक गरीब परिवार के सदस्य की आज मृत्यु हो गई। लेकिन इस महामारी के समय में पीप्लस फिटनेस एंड स्पोट्र्स ट्रस्ट व गोपी युवक मंडल मंगयाल ग्राम पंचायत खद्दर तहसील लडभड़ोल के खिलाड़ी व स्वयं सेवकों को जब इस दु:खद घटना का समाचार प्राप्त हुआ तो उन्होंने न केवल कोरोना संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया बल्कि पीडि़त परिवार का हौंसला भी बढ़ाया।

परम श्रेष्ठ एथलेटिक्स केंद्र जोगेंद्रनगर के कोच एवं पीप्लस फिटनेस एंड स्पोट्र्स ट्रस्ट व गोपी युवक मंडल के हैंडलर गोपाल ठाकुर ने बताया कि खद्दर पंचायत में एक गरीब परिवार के सदस्य की कोरोना संक्रमण से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर ट्रस्ट एवं युवक मंडल के स्वयं सेवकों व खिलाडिय़ों ने सिविल अस्पताल लडभड़ोल से चार पीपीई किट्स एवं मृत शरीर के लिए प्लास्टिक बैग लेकर वे पीडि़त परिवार के घर पहुंचे।

इस दौरान जहां सबसे पहले प्रभावित परिवार के घर को सैनिटाइज किया गया तो वहीं मृतक व्यक्ति का पूरी हिंदू संस्कृति एवं रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार भी करवाया। साथ ही पीडि़त परिवार का इस दु:खद समय में हौंसला भी बढ़ाया। पुण्य के इस कार्य में कोच गोपाल ठाकुर के अतिरिक्त सेवानिवृत एच.ए.एस. अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान प्रीतो देवी व स्थानीय निवासी राणू भी उनके साथ रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...