नूरपुर अस्पताल में 50 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर आज से शुरू

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

सिविल अस्पताल नूरपुर में मंगलवार को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया। आज से गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों के लिए इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो गई। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सिविल अस्पताल में इस केयर सेंटर का दौरा किया व वहां कोविड संक्रमित रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर राकेश पठानिया ने कहा कि ज़िला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सिविल अस्पताल नूरपुर में कोविड मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर शुरू करने की मांग की थी, ताकि इस क्षेत्र के संक्रमित मरीजों को नजदीक शीघ्र उपचार मिल सके।  मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को तुरंत मानते हुए एक सप्ताह के रिकॉर्ड समय के भीतर इस वार्ड को तैयार करवाया  है।

इस कोविड वार्ड के निर्माण कार्य के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल तथा वन मंत्री राकेश पठानिया ने इस अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। राकेश पठानिया ने नूरपुर अस्पताल में कोविड केयर सेंटर बनवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार व्यक्त किया। राकेश पठानिया ने कहा कि वर्तमान में इस सेंटर में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए भर्ती  किया गया हैं तथा सभी 50 बिस्तरों पर पाइप के द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज में अपनी सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया। राकेश पठानिया ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार इस पर पूरी निगरानी रखने के साथ पूरी सतर्कता बरत रही है ताकि इस बीमारी से संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत बधानी के व्हाइट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भी 50 बिस्तरों की व्यवस्था की है तथा वहां पर भी जरूरत पर कोविड मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा,  कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, एसएमओ डॉ दिलवर सिंह सहित नगर  पार्षद उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...