हार्डवेयर की दुकानें खुलते ही लोगों का लग गया जमावड़ा, दुकानदार परेशान

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

प्रशासन की ओर से दिए आदेशों के अनुसार हार्डवेयर की दुकान मंगलवार व शुक्रवार के लिए खोलने का आदेश दिया है। मंगलवार सुबह जैसे ही गगल में हार्डवेयर की दुकान खुली तो लोगों का सामान खरीदने के लेने के लिए जमावड़ा लग गया।

जिससे दुकानदार परेशान हो गए दुकानदार के संचालक विजय शर्मा ने बताया कि या तो लॉकडाउन कंप्लीट होना चाहिए या तो दुकानें आठ घंटे खुली रहनी चाहिएं। इससे न तो हम किसी भी ग्राहक को ठीक ढंग से सामान दे पा रहे हैं। तीन घंटे के समय में हम कुछ भी नहीं कर सकते एक साथ दुकान में कम से कम 70 लोग सामान लेने के लिए पहुंच गए।

लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दुकानदार का कहना है कि नौ बजे तक चार ही ग्राहकों को सामान दिया जा सका। बाकी ग्राहक वैसे के वैसे ही लाइन में खड़े रहे। अगर यही हाल रहा तो ग्राहकों की हाथापाई होने की भी संभावना हो सकती है। इसलिए प्रशासन को चाहिए के भले मंगलवार या शुक्रवार को ही दुकानें खुले। लेकिन इनका समय आठ घंटे ही होना चाहिए, ताकि हम ग्राहकों को आसानी से सामान दे सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...

नेरटी रैत मेला को मिला जिला स्तरीय दर्जा प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र एवं नेरटी पंचायत...