भदरोआ में नशीले पदार्थों की ओवर डोज से हो रही मौतें, पुलिस नशा माफिया पर कसे लगाम

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए विख्यात हो चुके भदरोअा क्षेत्र में नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नशा माफिया बेख़ौफ़ होकर अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए को धंधे को अंजाम दे रहा है।

हालांकि सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते इस क्षेत्र में पुलिस का भी कड़ा पहरा है और पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी दम भरा जाता है। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। भदरोया क्षेत्र में चक्की खड्ड के किनारे बनी झुंगियों में अवैध तरीके से तैयार की गई शराब के बेचने का धंधा सुबह ही शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहती है।

देसी शराब के पियक्कड़ों की टोलियां यहां दिन भर देखी जा सकती हैं तो नशे की ओवरडोज से मौत होने के कारण आए दिन यहां ब्‍ेसहारा हालत में पड़े शव भी दिखाई देते हैं। क्षेत्र के लोगों को इस बात को लेकर हैरानी है कि क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर होने के बावजूद यह धंधा कैसे फल फूल रहा है।

इस धंधे को अंजाम दे रहा है हालांकि सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते इस क्षेत्र में पुलिस का भी कड़ा पहरा है और पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी दम भरा जाता है। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। क्षेत्र के लोगों को इस बात को लेकर हैरानी है कि क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर होने के बावजूद यह धंधा कैसे फल फूल रहा है।

डमटाल ग्राम पंचायत के उप प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि भदरोया क्षेत्र पहले ही अवैध नशे के लिए जाना जाता है पुलिस प्रशासन द्वारा ख़ास तौर पर युवा डीएसपी नुरपुर अशोक रत्न ने इस क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर अंकुश लगाया फिर भी अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है प्रशासन को इस विषय पर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।

अभिमन्यु भनोट का कहना है कि भदरोया क्षेत्र में लगभग पिछले दस सालों से अवैध शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिस पर आजतक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिससे अाए दिन स्थितियां बदहाल हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...