कांगड़ा में 18 से 44 वर्ष तक पहले दिन 4141 ने लगवाया टीका

--Advertisement--

Image

कांगड़ा , राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा में 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हुआ। जिला में 45 स्वास्थ्य संस्थान केंद्रों पर सोमवार को अभियान के पहले दिन 4141 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला कांगड़ा में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण के प्रथम चरण के पहले दिन आज 4141 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि अब 20, 24, 27 और 31 मई, 2021 को 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि टीकाकरण के लिए आने से पहले कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतू एप्प पर अप्वाइंमैंट लेने के बाद ही लोग टीकाकरण केंद्र में पहुंचे, जिससे कि वहां पर भीड़ की स्थिति न बने।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सी.एच. भवरना, सी.एच.सी. धीरा, सी.एच. डाडासिबा, पी.एच.सी. सुनहेत, पी.एच.सी. प्रागपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाडल, फतेहपुर, रेहन, सी.एच. रे, पी.एच.सी. धमेटा, सी.एच. नूरपुर, सी.एच.सी. गंगथ, पी.एच.सी. जसूर, एम.सी.एच. सदवां, सी.एच.सी. खैरियां, सी.एच.सी. गोपालपुर, सिविल अस्पताल पालमपुर, पी.एच.सी. कंडबाड़ी, पी.एच.सी. पंचरुखी, पी.एच.सी. मनियारा, सी.एच. इंदौरा, पी.एच.सी. बडुखर, सी.एच. ज्वालामुखी, सी.एच.सी. हरिपुर, सी.एच.सी. खुंडियां, सी.एच.सी. मझीण, पी.एच.सी. दरकाटा, सी.एच. बैजनाथ, सी.एच. चढियार, सी.एच.सी. बीड़, सी.एच. नगरोटा बगवां, पी.एच.सी. चामुंडा, सी.एच.सी. बडोह, नगरोटा सूरियां, सी.एच. जवाली, एम.सी.एच. कोटला, सी.एच. शाहपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला, पी.एच.सी. चड़ी, सी.एच. थुरल, सी.एच. जयसिंहपुर, सी.एच. कांगड़ा, पी.एच.सी. तकीपुर, सी.एच.सी. लंज, पी.एच.सी. दाड़ी में 18 से 44 साल के बीच के लोगों का टीकाकरण किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...