
सरकाघाट, नरेश कुमार
कोविड19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है समयानुसार व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए एसडीएम सरकाघाट जफर इकवाल ने दुनिया भर में लोगों को अध्यत्मिक ज्ञान देने व समाजिक कार्यो में अग्रणी रहे राधा स्वामी सतसंग व्यास सैंटर सैण को आयोसोलेशन ,कोविड 19 सैंटर वनाने व कोरोना संक्रमित शवों के दाह संस्कार को लेकर सोमवार को निरिक्षण किया! और उनके साथ वैठक की, इस दौरान यहां विकट परिस्थितियों में लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिए जाने व अन्य सुविधाएं प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई और संभावनाएं देखी गईं।
जफर इकवाल ने बताया कि देखा जा रहा है कि कोविड संक्रमित व्यक्ति से जहां अपने भी दूरी वनाए रखते है। वहीं कोरोना संक्रमित व्यक्ति के दाह संस्कार करने के लिए कुछ परिजन और रिस्तेदार भी अपने हाथ पिछे खिचं रहे है। ऐसी स्थिति किसी संक्रमित व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए समाजिक संगठनो, समाज सेवियों व राधा स्वामी सतसंग व्यास से सहयोग की अपील की जिस पर सतसंग सैंटर सैण के प्रबन्थकों ने कहा हमारे सैंटर के सेवादार हर तरह की सेवा करने को हर वक्त तैयार है।
जिस पर एसडीएम जफर इकवाल ने राधा स्वामी सतसंग व्यास का अभार व्यक्त किया! और कहा कि विकट परिस्थितियों में राधास्वामी सत्संग घर को आयोसोलेशन वार्ड या कोविड सेंटर में बदला जा सकता है। प्रशासन परिस्थितियों को भांपते हुए पहले ही पुख्ता प्रबंध करने में जुट गया है। इसके साथ ही प्रशासन कई अन्य जगहों पर भी ऐसे विकल्प तलाश रहा है, जहां विपरीत परिस्थितियों में संक्रमितों को उपचार की सुविधा प्रदान की जा सके।
बता दें कि पिछले वर्ष संपुर्ण लॉक डाउन मे राधास्वामी सतसंग व्यास सैंटर वतैल भांवला, सरकाघाट व सैण ने अहम भूमिका निभाई थी और कोविड19 संपुर्ण लॉक डाउन मे भी वेहतर सेवाएं दी हैं।और अव कोरोना कर्फ्यु में भी वेहतर सेवाएं दी हैं।और अव कोरोना कर्फ्यु में भी के दौरान विपरीत परिस्थितियों में फिर से सेवाएं देने को तैयार हैं।इस मौके पर डीएसपी चंद्रपाल, वीएमओ वलद्वाडा डॉ.अशोक चौहान, तहसीलदार सरकाघाट, वलद्वाडा, प्रधान कमलेश नेगी, नप अध्यक्ष अनुप कुमारी, उपाध्यक्ष ध्यान सिंह समाज सेवी हैपी युथ कल्व धमरोल के सदस्य, हंस राज , नूतन आदि उपस्थित रहे!
