ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर 1 लाख का इनाम घोषित

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली | अतुल उनियाल

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है. बता दें कि 23 वर्ष के पहलवान सागर राणा के हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस लगातार पहलवान की खोज में तलाशी कर रही है. लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है. दिल्ली की अदालत द्वारा सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने ये इनाम घोषित किया है और इसके सहयोगी अजय कुमार पर 50,000 का इनाम घोषित कर दिया | इस मामले मे पहलवान सुशील कुमार समेत 9 लोग अभी तक फरार चल रहे हैं |

दिल्ली पुलिस की कई टीमें पहलवान सुशील कुमार की तलाश में हैं और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में कई स्थानों पर कई छापे मारे गए हैं. इससे पहले, दिल्ली की अदालत ने सुशील और छह अन्य के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जो छत्रसाल स्टेडियम विवाद में शामिल थे|

वहीं पहलवान सुशील कुमार के वकील की ओर से मजिस्ट्रेट कोर्ट मे जमानत याचिका दे दी है जिस पर आज सुनवाई होनी है |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...