पुलिस चौकी गंगथ के तहत छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

--Advertisement--

Image

नूरपूर, देवांश

पुलिस चौकी गंगथ के तहत गांव खड़ोल में सगे भाई द्वारा ही अपने भाई को मौत के घाट उतरने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खड़ोल में बंगाली सामुदाय के दो भाइयों रघुवीर (27) व शक्ति (22) में रविवार देर रात किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया और बात हाथापाई तक पहुँच गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच शक्ति ने रघुवीर के सर व् छाती पर डंडे से प्रहार कर दिया जिस से रघुवीर की मौके पर ही मौत हो गई। रघुवीर अपने पीछे पत्नी व चार बच्चे छोड़ गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई मेहनत मजदूरी करते थे और झगड़े के समय दोनों ने शारब भी पी रखी थी।

आईपीएस अशोक रत्न ने फोन पर मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें हत्या की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नूरपुर सिविल अस्पताल भेजा। शव का पोस्टमाटम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अशोक रत्न ने बताया कि रघुवीर का भाई शक्ति जोकि मौके से फरार था को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शक्ति चंद पर मुकद्दमा दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...