बिजली के झूलते तार बने खतरा

--Advertisement--

Image

उपमंडल इंदौरा की पंचायत मलाहड़ी के वार्ड 5 में बिजली की झूलती तारे हादसे को न्योता दे रही है। खेतों से जमीन से मात्र 5-6 फुट की ऊंचाई पर ही गुजर रही हाइटेंशन बिजली की तारे हादसे को खुला निमंत्रण दे रही है। बार-बार विभाग की जानकारी में मामला लाने के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिए जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद विभाग किसी हादसे के इंतजार में है। गांव के किसानों ने झुके हुए तारों को दुरुस्त करवाने की मांग की है उनका कहना है की विभाग द्वारा झुकी हुई तारो को ऊंचा करने के लिए 2 साल पहले एक खंभा लगाया था पर 2 साल बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा तारो को खंबे के साथ नहीं जोड़ा गया।ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में वे विभाग को कई बार मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक बिजली के तारों को ठीक नहीं करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...