
ब्यूरो, रिपोर्ट
कोविड 19 के कारण मौत के आगोश में समाई बुजुर्ग महिला सन्ध्या देवी का ब्रह्मला श्मशानघाट पर कोविड प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। चूंकि सन्ध्या देवी स्वतंत्रता सेनानी परिवार से थी इसलिए स्थानीय प्रशासनिक अमला भी उनके अंतिम संस्कार पर उपस्थित रहा।
इस अवसर पर तरसुह पंचायत के उपप्रधान ने अपनी पंचायत के लोगों से अपील कि वे कोविड नियमों का पालन करके कोरोना को हराने में सहयोग दें।
