एसडीएम ने घरों में जाकर जाना संक्रमितों का हाल, देहरा में करवाया संक्रमित मृतक का अंतिम संसकार

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने आज रक्कड़ तहसील के अंतर्गत अलोह पंचायत में घरों में जाकर कोरोना संक्रमितों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कोरोना से लगभग सभी लोग घरों में ही ठीक हो रहे हैं, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोग घरों में ही रहकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई चिकित्सा विधि का पालन करें और पूरे जज्बे से कोरोना को हराने की मनोस्थिति रखें। एसडीएम ने यह भी सुनिश्चित किया कि संक्रमितों या उनके परिवारों को किसी प्रकार की कोई आवश्यक वस्तु की कमी न हो।

उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को संक्रमितों के परिवारों से निरंतर संपर्क में रहने को कहा। एसडीएम ने कोरोना संक्रमितों से मिलने के उपरांत क्षेत्र में कोरोना नियमों की अनुपालना का जायजा लिया।

उन्होंने आवश्यक सेवाओं में लगे सभी विभागों के कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को कोरोना नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार हरिपुर राजिन्दर सिंह ने आज ग्राम पंचायत गठुतर में कोरोना संक्रमितों का हाल जाना।

इसके पश्चात एसडीएम देहरा ने हनुमान चैक देहरा में मृतक कोरोना संक्रमित का कोरोना नियमों के अनुरूप अंतिम संसकार भी करवाया। इस अवसर पर एसडीएम ने परिवार के सदस्यों का ढांढस बांधते हुए उन्हें अंतिम संसकार के लिए प्रशासन का सहयोग करने को कहा, जिसके उपरान्त विधि अनुरूप अंतिम संसकार किया गया।

एसडीएम ने कहा कि देहरा व ज्वालामुखी उपमंडल में पिछले कईं दिनों से कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार प्रशासन की देख-रेख में कोरोना नियमों के अनुरूप ही करवाए जा रहे हैं, जिनमें वह स्वयं या कोई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...