ज्वाली प्रैस क्लब के पत्रकारों को पहली डोज के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र के 121 लोगों को पहली व दूसरी डोज दी गई

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माध्वी पंडित

सिविल अस्पताल जवाली में सरकार के निर्देशानुसार वैक्सीन टीकाकरण अभियान की प्रक्रिया को शनिवार को अव राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में स्थानांतरित कर शुरू किया गया है।

जिसमें प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं ज्वाली प्रैस कलव के पत्रकारों अनील छांगू, संजीव राणा, दीपक शर्मा,सोनिया,रतीक्ष कुमार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वता दें कि इस कैप में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 121 लोगों को पहली डोज के साथ साथ दूसरी डोज भी दी गई। इसके उपरांत इन लोगों को वेक्सीनेशन करने के दौरान कुछ समय के लिए आवजरवेशन रूम में बैठाया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या न होने पर इन्हें घर भेज दिया गया।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत लुधियाड़ में ग्राम पंचायत मीना देवी व वीडीसी सदस्य शिंपू जरियाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45वर्ष से अधिक उम्र के 114 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

ड्युटी पर तैनात एसएमओ डॉ अमन दुवे वताया कि सिविल अस्पताल जवाली से वैक्सीन कैंप को स्थानांतरित कर राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में शनिवार को कोरोना अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं ज्वाली प्रैस क्लब के पत्रकारों को पहली डोज के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र के 121 लोगों को पहली व दूसरी डोज दी गई। तथा लुधियाड़ पंचायत में 114 लोगों को वेक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी गई।

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जवाली में अव वैक्सीनेशन कैंप राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में होंगे जिससे ज्वाली अस्पताल में कोरोना महामारी का खतरा नहीं होगा। तथा लोगों के लिए ओपीडी सुचारू रूप से चलेगी।

इस कैंप में एसएमओ डॉ अमन दुवे, हेल्थ सुपरवाइजर अजय अत्री, वीना शर्मा, हेल्थ वर्कर, उर्मिला देवी,गुलशन कुमारी,सीएच ओ शगुन, आशा वर्कर, सपना , शंकुतला देवी का सहयोग रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...