नूरपुर भाजयुमो उठाएगा कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार का बीड़ा, नूरपुर प्रशासन के समक्ष रखी पेशकश

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर मंडल भाजयुमो ने कोरोना संक्रमण से मरने वालों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाने की पेशकश की हैं। भाजयुमो प्रदेश सचिव भवानी पठानिया ने नूरपुर प्रशासन के समक्ष कोरोना से अपनी जान गंवाने वालों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवाने का जिम्मा लेने की पेशकश की हैं।

इसके लिए भाजयुमो के वलंटियर्स स्थानीय प्रशासन व शोक संतप्त परिजनों को मृतक के अंतिम संस्कार में हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। ताकि इस मुश्किल घड़ी में उनका मनोबल न टूटे और वह खुद को असहाय महसूस न करें।

भवानी पठानिया ने कहा कि इस भयावह महामारी के दौर में मानवता की सेवा के ध्येय को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार व प्रशासन के साथ हर मोर्चे पर डटने के लिए तत्पर हैं। इसके लिए उनके वलंटियर्स प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करेंगे।

भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया ने लोगों से भी अपने आसपास कोरोना मरीजों व उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया है, ताकि इस संकट की घड़ी में संक्रमित व्यक्ति या उनके परिजन स्वयं को असहाय न महसूस करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...