टांडा में कोरोना संक्रमित महिला की मौत पर हंगामा, स्वजनों का आरोप, गुमराह कर रहे डॉक्‍टर

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में शुक्रवार आधी रात को मुख्य बाजार देहरा की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। आधी रात को हुई मौत के बाद स्वजनों के अस्‍पताल पहुंचने पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही। इसको लेकर स्वजनों में रोष है।

मृतका के स्वजन नितिन ने कहा उन्हें अस्पताल स्टाफ की ओर से सूचना मिली थी कि उनकी मरीज की रात 2:30 बजे मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने के बाद वह टांडा पहुंच गए। यहां पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन तब से हर बार यही कह रहा है कि अभी कुछ नहीं कह सकते आधा घंटा रुकाे।

उन्होंने कहा इसको लेकर एसडीएम देहरा से भी बात की है और प्रशासन की ओर से तहसीलदार कांगड़ा को अभी भेजा गया है, लेकिन अस्पताल प्रशासन अभी 10 बजे तक यह स्पष्ट नहीं कर रहा कि हमारे मरीज की मृत्यु हो गई है।

उन्होंने कहा उनकी 44 वर्षीय महिला मरीज दो दिनों से ठीक थीं और फोन पर बातचीत भी कर रही थी। शुक्रवार को अस्पताल वालों ने सूचित किया कि आपके मरीज को वेंटीलेटर पर रखा जा रहा है।

उसके बाद उनकी स्वास्थ्य के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई। नितिन ने कहा अस्पताल प्रशासन पता नहीं उन्‍हें अब सही जानकारी क्‍यों नहीं दे रहा है। उन्‍होंने प्रशासन से मामले में हस्‍तक्षेप करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...