रानीताल मामले पर बोले राकेश कुमार प्रजापति,अब कोई भी कोविड पॉजिटिव शव नहीं होगा बेसहारा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि कोई भी कोविड पॉजिटिव शव अब बेसहारा हालत में नहीं रहेगा। इसके लिए जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों के साथ आज वह वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से बैठक करके जरूरी निर्देश देंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक जो भी कोविड-19 से मौतें हुई हैं, उनमें से 90 प्रतिशत शवों का अंतिम संस्कार प्रत्यक्ष तौर पर प्रशासन के सहयोग से किया गया है। इससे पता चलता है कि इस महामारी के दौर में हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है।

लोग अपने स्तर पर सहायता नहीं कर सकते हैं तो न करें, लेकिन किसी भी शव को जिला कांगड़ा में बेसहारा नहीं रहने दिया जाएगा। जिलाधीश ने कहा कि बनखंडी रानीताल के पास हुई घटना हमारे सोए हुए समाज की बंद आंखें जरूर खोलेगी। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले की पड़ताल करवा रहे हैं।

जिलाधीश ने कहा कि रानीताल के पास मां के शव को कंधे पर उठाकर अंत्येष्टि स्थल पर ले जाने की यह घटना बताती है कि अब हम सामाजिक प्राणी नहीं रहे हैं। इससे पता चलता है कि समाज अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहा है और सामाजिक मूल्यों का पतन हो रहा है।

ऐसे हालात में अब प्रशासन अपने स्तर पर कदम उठाएगा और हरेक कोविड-19 पॉजिटिव शव की अंत्येष्टि प्रशासन की मौजूदगी व निगरानी में ही हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...