
शाहपुर, नितिश पठानियां
आज अक्षय तृतीया और भगवान श्री परशुराम जी की पावन जयन्ती के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों ने प्रातः 09 बजे बर्चुरल हवन – यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर सभी रोटेरयन ने अपने अपने घर पर गायत्री, महामृत्युंजय का हवन – यज्ञ करके वातावरण और कोरोना वायरस को शुद्ध करने का महान कार्य किया।
इस कार्यक्रम की अध्य्क्षता रोटेरियन रजनेश कुमार शर्मा ने की उन्होंने कहा की, इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब शाहपुर के रोटेरियंस ने एकता का परिचय दिया और इस कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सभी लोगो का मनोबल बढ़ाया।
रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन श्रीकांत लगवाल ने सभी लोगों से आग्रह किया कि आप सभी खुद को इस महामारी से बचाएं, तभी आपका परिवार, आपका गांव स्वस्थ रहेगा, हम आप सभी इस कोरोंना महामारी से निपटने के लिए प्रयासरत हैं ! हमारी तरफ़ से किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं ! इसके अतिरिक्त मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें।
