कांगड़ा में कोरोना कर्फ्यू की ढ़ील के बाद बिना वजह बाहर निकलने पर कांगड़ा पुलिस ने लगाम कसी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

जिला में कोरोना कर्फ्यू की ढ़ील के बाद बिना वजह बाहर निकलने पर कांगड़ा पुलिस ने लगाम कसी है। वीरवार को जिला में इसी संदर्भ में अनावश्यक तौर पर आवाजाही करने के चलते 1 चालान काटते हुए पुलिस ने व्यक्ति को पांच हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।

एस.पी. कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वीरवार को बिना मास्क पहने आवाजाही करने वालों के 97 चालान जिला कांगड़ा में किए गए जिनको 68,800 रूपए जुर्माना किया गया।

इसके अलावा जिला में पुलिस टीम ने 8 शादियों को भी चैक किया जहां पर किसी तरह की अनियमतता नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में ढील के समय बाजारों के निरीक्षण के दौरान अनियमतता पाए जाने पर 3 चालान किए जिसमें 15 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने बताया कि अनावश्यक तौर पर घरों से बाहर निकलने पर भी वीरवार को चालान किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...