
कोटला, सवयम
उपमंडल कोटला के तहत पड़ती नयांगल पंचायत के उप प्रधान संदीप ठाकुर और समाजसेवी अंकु नरयाल ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना पोजीटिव लोगों के घर घर जाकर उनको राशन देने की मुहिम छेड़ी है ।
उनका कहना है कि इस दुख की घड़ी में हर वक़्त युवा मोर्चा अपनी सेवाएं प्रदान करेगा । अगर किसी भी व्यक्ति को इस महामारी के दौरान किसी चीज की आवश्यकता पड़ती है तो युवा मोर्चा और उपप्रधान उनके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
पंचायत के उपप्रधान संदीप ठाकुर ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि बेवजह घर से ना निकले अगर घर से निकलते हैं तो मास्क पहने रखें हाथों को सेनेटाइज करते रहे, उचित दूरी का पालन करें और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि हम इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हरा सके।
