करोना को हम मिल कर हराएंगे।

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

कांगड़ा सेवियर के प्रधान वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि करोना के कारण आई इस विपदा और लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की देखते हुए आज कांगड़ा सेवियर संस्था की तरफ से आज दिनांक 13.05.2021 की धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल में 11 पल्स ऑक्सीमीटर मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सुविधा के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था के उपप्रधान व धर्मशाला सेवियर के संयोजक तरुण धीमान द्वारा दिए गए। उनके साथ धर्मशाला सेवियर की तरफ से विनोद कुमार और रजत मौके पर उपस्थित रहे।

इसके साथ ही कुछ पल्स ऑक्सीमीटर की सेवा धर्मशाला और कांगड़ा के लोगों की सेवा के लिए भी शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत धर्मशाला और कांगड़ा के उन व्यक्तियों की सहायता की जाएगी पल्स ऑक्सीमीटर खरीद नहीं सकते तथा जो घर पर रह कर ही खुद को आइसोलेट कर रहे हैं।

इस सेवा मैं संक्रमित व्यक्ति को 5 से 7 दिन के लिए पल्स ऑक्सीमीटर इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा और निश्चित समय अवधि के बाद वापस ले लिया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। इसलिए जिस भी संक्रमित व्यक्ति को पल्स ऑक्सीमीटर की जरूरत पड़ती है वह कांगड़ा सेवियर के सदस्यों से संपर्क कर सकता है।

इसके साथ साथ कांगड़ा सेवियर के प्रधान वीरेंद्र चौधरी, मनीष रहालिया, तरुण, पवन गुप्ता, राजीव मनीष भल्ला शिव शंकर, पंकज, परविंदर आदि टीम और उस से जुड़े प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद करते हैं जो इस संकट के समय में भी मानवता के कार्यों के लिए आगे बढ़कर काम कर रहे हैं।

साथ ही वह प्रत्येक प्रदेश वासी से भी यह आग्रह करते हैं कि इस संकट की घड़ी में जितना हो सके उतना जरूरतमंद लोगों की सहायता करें ताकि करोना से चल रही जंग मैं हम प्रदेशवासी जल्दी से जल्दी विजयी हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...