
सरकाघाट/ भाम्बला, नरेश कुमार,
ग्राम पंचायत भाम्बला की दि महिला जागृति सहकारी सभा रोपा ठाठर में आटा और चावल वार्ड रोपा ठाठर के ग्राम निवासियों को वितरित गया ! इस दौरान लोगों के द्धारा बहुत ही ईमानदारी के साथ कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन किया गया ! लोगों को जहां मास्क अच्छी तरह से पहने हुए देखा गया वहीं, लोगों को उचित दूरी का ध्यान रखते हुए भी देखा गया !
सहकारी सभा के मुताबिक सहकारी सभा लोगों को 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक अनाज वितरित करेगी ! इसमें कोविड-19 के नियमों का लोगों से पूरा पालन करवाया जा रहा है ! दूर-दूर तक लोग 2 गज की दूरी पर पंक्ति में खड़े हुए हैं ! और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं !
दि महिला जागृति सहकारी सभा रोपा ठाठर के सेल्समैन संजय कुमार ने बताया कि सभी वार्ड के लोगों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करवाया जाएगा । और सोशल डिस्टेंसिग का भी पालन करवाया जायेगा ।
सेल्समैन संजय कुमार ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सहकारी सभा के विक्रेताओं को जल्दी से जल्दी कोरोना वैक्सीन लगवाई जाए । ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण का मंडराया हुआ है , इससे कुछ राहत मिल सके ! यह जानकारी दि महिला जागृति सहकारी सभा रोपा ठाठर सेल्समेन संजय कुमार ठाकुर ने दी।
