जवाली में गुरुवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माध्वी पंडित

उपमंडल जवाली में गुरुवार को तीन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। एक साथ तीन लोगों की मौत होने से लोग डर गए हैं। उपमंडल जवाली में लगातार कोरोनाका संक्रमण से मौतें होने का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

अब तो अपने ही संक्रमण से होने वाले व्यक्ति/औरत के शव को हाथ लगाने से डरने लगे हैं। इससे पहले 30 लोग संक्रमण से मौत का ग्रास बन चुके थे जिसमें गुरुवार को तीन अन्य मृत्यु के मामले जुड़ गए।

अब मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। तीनो ही मृतकों का एहतियात बरतते हुए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में कोविड नियमों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोग सावधानी बरतें तथा घर में ही रहें। सरकार की गाइडलाइन का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छतराड़ी मंदिर: हिमाचल की प्राचीन कला और इतिहास की जीवंत धरोहर

हिमखबर डेस्क मंदिर का इतिहासश्री का मंदिर अपनी धुरी पर...

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर FIR, 44 से 54 साल के लोगों को बुजुर्ग दिखाकर उठाया लाभ

हिमखबर डेस्क शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील...