सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के आदेशों की पालना करवाने के लिए नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा ने कोटला, 32 मील , भाली बाजारों का दौरा किया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

कोरोना महामारी की दूसरी लहर को मात देने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के आदेशों की पालना करवाने के लिए नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा ने बुधवार को कोटला, 32 मील , भाली आदि बाजारों का दौरा किया ।

उन्होंने दुकानों में जाकर दुकानदारों को भी हिदायत दी कि दुकानों के बाहर गोले बनाकर ग्राहकों को उनमें सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए खड़ा करवाएं। तथा खुद मास्क लगाकर रखें और ग्राहकों को भी मास्क लगाने को कहें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार 8 से 11 बजे तक ही दुकानों को खोलने का समय है तो दुकानदार 11 बजे तक दुकानों को बंद कर दें। और बिना कारण घूमने वालों को हिदायत दी कि कोई भी बिना कारण घर से बाहर ना निकले। उन्होंने लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने को कहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...