गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

--Advertisement--

Image

मनु पाल :- नगरोटा सूरियां 

गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां स्कूल के महानिदेशक डॉ गुलशन ब प्रिंसिपल अनुराग शर्मा जी ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों, समस्त इलाका वासियों तथा स्कूल के स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी l.

प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के लिए एक विषय तय किया जाता है। इस वर्ष का विषय ‘नेतृत्व के लिए एक आवाज: भविष्य के स्वास्थ्य के लिए दृष्टि’ रखा गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि नर्स अपने पूरे ज्ञान, अनुभव और मेहनत से एक मरीज की देखभाल करती हैं। नर्सों के बिना स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी है। रोगियों की देखभाल करना इतना आसान नहीं होता है इसलिए नर्सों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

अक्सर डॉक्टरों के आगे नर्सों को इतना महत्व नहीं दिया जाता है लेकिन किसी भी मरीज के स्वस्थ होने में नर्सों का जो योगदान है, उसे हम भूल नहीं सकते हैं। नर्सों के काम को समझना, समाज में अधिक लोगों को इस पेशे के लिए प्रोत्साहित करना और सम्मान देना इस दिन का मुख्या उद्देश्य है। कोरोनाकाल में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हम देख रहे हैं कि नर्स मरीजों को ठीक करने में अपना दिन-रात एक कर रही हैं।

यदि दुनिया में नर्सिंग का पेशा न होता तो आज इस महामारी में हम सभी का जीवन और भी संकट में होता। आज नर्से कई सारी जानों को बचा रही हैं, कई सारे लोगों के लिए उम्मीद की किरण हैं। नर्सों का भी अपना परिवार होता है लेकिन वे काम को लेकर इतनी कर्तव्यनिष्ठ होती हैं कि वे अन्य किसी चीज की परवाह नहीं करती हैं। गैलेक्सी परिवार नर्सों के इस योगदान के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त करता है l

अध्यापकों व अभिभावकों के दिशा निर्देशअनुसारअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष पर स्कूल के विद्यार्थियों:- रंजना अमीषा रिदम अंशिका तन्वी सोनाक्षी कृष रोहित सारांश सूर्यांश धीमान अभिषेक सिंह तन्वी अंशिका गुलेरिया कृतिका सुहानी आकांक्षा नवनीत विवेक अंशु विवेक दीक्षांत हर्ष अनुज साइना वंशिका सलोनी शुभम अंकित अधिकांश आदित्य श्रुति आंचल आदि ने विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन भाग लिया।

यह जानकारी स्कूल के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मनीष पॉल ने साझा की I ” तुम कर्मनिष्ठ सेवा की मूरत हर काम तेरा कमाल है” “है तहेदिल से आभार तुम्‍हारा

तू इंसानियत की मिसाल है”Happy Nurses day 2021…

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...