
कांगड़ा, राजीव जसबाल
हिमाचल में कांगड़ा जिला इस समय कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट 1500 नये मरीज हिमाचल में संक्रमण से 3098 लोगों ने जंग भी जीती है।
संक्रमण से हिमाचल में 64 मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिला इस समय कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर एक साथ 21 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। मामले भी 1500 से ज्यादा आए हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार पार कर गई है। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख से पार हो गया है। मंगलवार को तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज हिमाचल में ठीक हुए हैं।
मंगलवार को कोरोना संक्रमण से हिमाचल में 64 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में एक साथ 21, चंबा में तीन, हमीरपुर में दो, कुल्लू में एक, मंडी में 10, शिमला में सात, सिरमौर में चार, सोलन में 12 और ऊना में चार लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है।
इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 4977 नए मामले भी सामने आए हैं। सबसे ज्यादा कांगड़ा में आए हैं। संक्रमण से 3098 लोगों ने जंग भी जीती है। राज्य में अभी तक एक लाख 40 हजार 759 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से एक लाख दो हजार 499 ठीक भी हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार 232 हो गई है।
जिलों की स्थिति
जिला, नए केस, एक्टिव केस
बिलासपुर 335 2845
चंबा 266 1720
हमीरपुर 443 2778
कांगड़ा 1504 10745
किन्नौर 19 422
कुल्लू 117 915
स्पीति 29 279
मंडी 881 3936
शिमला 583 3537
सिरमौर 213 2901
सोलन 274 3841
ऊना 313 2313
कुल 4977 36232
