कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एसडीएम ने की जनता से अपील:

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत दिनांक 20 अप्रैल 2021 से लेकर 10 मई 2021 तक कुल 1985 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज सामने आए।

जिनमें 1865 कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया। इस दौरान 19 कोविड मरीजों की दुखद मृत्यु हुई हो गई। तथा 61 कोविड पॉजिटिव मरीजों को टांडा, 20 कॉविड मरीजों को धर्मशाला सिविल हॉस्पिटल, 3 कोविड पॉजिटिव मरीजों को डीसीसीसी ,1 कोरोना पॉजिटिव मरीज सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा, तथा 1 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज को पपरोला भर्ती कराया गया।

जबकि 15 कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को इस दौरान उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भर्ती कराया गया।

एसडीम कांगड़ा ने बताया कि कोविड-19 होम आइसोलेशन मरीजों के लिए निगरानी टीम लगातार काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कार्यरत है।

इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें। कोरोना नियमों का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...