कोविड रोगियों को दी जा रही हैं जीवन रक्षक दवाइयां: सीएमओ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने स्तर पर रोगी कल्याण समितियों के माध्यम से भी आवश्यकतानुसार दवाइयां खरीदने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर रोगियों को दिक्कत नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों को जीवन रक्षक दवाइयां दी जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन ने कहा कि कांगड़ा के औषधी भंडार में डाक्सीसाइक्लीन और आइबरमेक्टिन जैसी दवाइयां उपलब्ध हैं तथा नियमित तौर दवाइयों की सप्लाई भी सुचारू की जा रही है।  उन्होंने कहा कि जिला में आक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, कोविड रोगियों को आवश्यकता के अनुसार आक्सीजन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड के उपचार के लिए निर्धारित अस्पतालों में भी रोगियों की उचित देखभाल के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं इस के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचाराधीन रोगियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन डेस्क भी स्थापित किया गया है तथा दिन में दो बार रोगियों के स्वास्थ्य बारे परिजनों को जानकारी दी जा रही है ताकि परिजनों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड-19 की इस महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें ताकि कांगड़ा जिला में कोविड के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर लोगों की काउंसलिंग भी चिकित्सकों द्वारा की जा रही है ताकि किसी भी लोगों के मन में भ्रांतियां नहीं फैलें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...